‘बाहुबली..’ का दूसरा सीजन शुक्रवार को लॉंन्च होगा

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। एनिमेटेड श्रृंखला ‘बाहुबली : द लॉस्ट लेजेंड्स’ का दूसरा सीजन शुक्रवार को लॉन्च होगा।

यह एनिमेटेड श्रृंखला ‘बाहुबली’ की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी पर आधारित है।

‘बाहुबली’ फिल्म के निर्देशक एस.एस राजामौली ने कहा, “‘बाहुबली’ में प्रत्येक पात्र की बीती कहानियां हैं, इसमें कुछ प्रभावशाली दृश्य हैं, जिन्हें अलग-अलग माध्यमों से बताना और तराशा जाना चाहिए। मैंने हमेशा एनिमेशन का लुत्फ उठाया है और मुझे खुशी है कि हम इस माध्यम से इन कहानियों की कल्पना करने में सक्षम हो सके।”

उन्होंने कहा, “जब हम बाहुबली और भल्लालदेव को देखते हैं, तो उनके जीवन की छोटी-सी झलकी देखते हैं। बड़ी पिक्चर में उनके बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है। यही उनके अन्य किरदारों पर भी लागू होता है।”

श्रृंखला के सीजन 2 में नई कहानियों के साथ फिल्म के किरदारों के बारे में ज्यादा जानने को मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493