‘मरकरी’ 13 अप्रैल को होगी रिलीज

चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता एवं फिल्मकार प्रभुदेवा की आगामी तमिल थ्रिलर फिल्म ‘मरकरी ‘ 13 अप्रैल को रिलीज होगी।

प्रभुदेवा ने गुरुवार को ट्वीट कर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें फिल्म की रिलीज की तारीख का भी जिक्र था।

पोस्टर में लिखा था, “‘मरकरी’ 13 अप्रैल शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज होगी।”

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “कार्तिक सुब्बाराज निर्देशित ‘मरकरी’ की रिलीज की तारीख की घोषणा करने को लेकर बेहद खुश हूं। इस साइलेंट थ्रिलर फिल्म में काम करने का शानदार अनुभव रहा।”

प्रभुदेवा ने कहा कि ‘मरकरी’ उनके लिए एक अनोखा अनुभव है और उन्होंने इसे एक अनोखी फिल्म कहा।

फिल्म में सनत, दीपक और रेम्या नम्बीसन जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493