‘बाहुबली’ का हिंदी संस्करण पेश करेंगे करण

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने बहुप्रतीक्षित तेलुगू फिल्म ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ के हिंदी संस्करण के अधिकार खरीद लिए हैं। करण फिल्म को अनिल थडानी के साथ मिलकर प्रदर्शित करेंगे।

फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म 10 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म के निर्माता शोबु यारलगड्डा ने आईएएनएस को बताया, “हम फिल्म को तमिल और हिंदी भाषाओं में भी प्रदर्शित कर रहे हैं। करण जौहर ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ के हिंदी संस्करण को प्रदर्शित करेंगे।”

तेलुगू सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ दो हिस्सों में बनी फिल्म का पहला हिस्सा है।

फिल्म में प्रभास वर्मा, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रमया कृष्णा, सत्यराज और नास्सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493