शाही संतान को अपना नाम देना चाहती हैं रेबेल

लंदन, 2 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रेबेल विल्सन चाहती हैं कि ड्यूक (विलियम) एवं डचेज (कैथरीन मिडलटन) ऑफ कैंब्रिज अपनी होने वाली संतान का नाम उनके नाम पर रखें।

रेबेल चाहती हैं कि ब्रिटेन के शाही परिवार का भावी सदस्य चाहे लड़का हो या लड़की उसके माता-पिता उसका नाम उनके नाम पर रखें।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि केट और विलियम से कहूं कि उनके आने वाले बच्चे के लिए रेबेल अच्छा नाम होगा।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि प्रिंस विलियम के छोटे भाई, 30 वर्षीय प्रिंस हैरी को वह पसंद करती हैं।

यह पूछने पर कि क्या वह किसी ब्रिटिश लड़के की ओर आकर्षित हुई हैं, उन्होंने ‘बीबीसी रेडियो वन’ को बताया, “हां, यदि प्रिंस हैरी डेट के लिए उपलब्ध हों तो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493