श्रीनगर, 2 मई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में अगले 10 दिनों तक मौसम के खुशनुमा रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को यह भविष्यवाणी की।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “उम्मीद है कि खराब मौसम का दौर खत्म हो गया है। अगले 10 दिनों में घाटी में मौसम के खुशनुमा रहने की उम्मीद है। इस बीच मौसम के खराब होने की संभावना नहीं है। इससे आगामी दिनों में जनजीवन में स्थिरता आएगी।”
कश्मीर में पिछले साल सितंबर में आई अप्रत्याशित विनाशकारी बाढ़ के बाद इस वर्ष भी पिछले तीन महीनों से लगातार बारिश जारी थी।
लगातार बारिश के कारण किसानों, फूल उत्पादकों और जीविकोपार्जन के लिए पर्यटन पर निर्भर रहने वाले लोगों सहित स्थानीय निवासियों भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.9 डिग्री, गुलमर्ग में 1.2 डिग्री, जम्मू में 16.5 डिग्री, लेह में 5.7 डिग्री, कारगिल में 2.2 डिग्री, कटरा में 17.8 डिग्री, बनिहाल में 8.2 डिग्री, बतोत में 11.7 डिग्री और भदरवाह में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath