‘बाहुबली’ के लिए तमन्ना को पुरस्कार

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जी अप्सरा अवॉर्डस में श्रीदेवी पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मुंबई स्थित दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन द्वारा 21 अप्रैल को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को निर्माता के रूप में उनकी शुरुआत और अभिनेता रणवीर सिंह को ‘पद्मावत’ के लिए भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को दिया जाता है।

तमन्ना ने कहा, “मैं भारतीय सिनेमा में दादासाहेब फाल्के की विशाल भागीदारी के बारे में जानकर बड़ी हुई हूं। फाउंडेशन से पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है।”

अभिनेत्री इन दिनों तेलुगू फिल्म ‘ना नूवे’ में काम कर रही हैं। यह बॉलीवुड फिल्म ‘क्वीन’ का रीमेक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493