नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ और ‘दम लगाके हईसा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं भूमि पेडनेकर ने बुधवार को ‘नेशनल होली क्लॉथ्स कलेक्शन ड्राइव’ की अपार सफलता का जश्न मनाने के लिए ‘टाइड प्लस एक्स्ट्रा पावर’ और ‘गूंज’ के साथ हाथ मिलाया।
पांच मार्च से शुरू हुए दो सप्ताह के इस अभियान के दौरान 20 शहरों से बड़े पैमाने पर 83,500 कपड़े इकट्ठा किए गए। ‘टाइड गिव्स एक्सट्रा’ के एक हिस्से के तौर पर इस पहल की शुरूआत होली के दौरान की गई थी। इसके तहत देशभर में लोगों को होली के दौरान दाग लगे कपड़ों को फेंकने के बजाय उन्हें दान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। कपड़े इकट्ठा करने के अभियान के बाद टाइड प्लस ने इन कपड़ों को साफ करने की चुनौती को स्वीकार किया और आज नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित समारोह के दौरान इन्हें गूंज को सौंप दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान कपड़ों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। भूमि पेडनेकर ने इस कार्यक्रम को समर्थन देने के साथ इसका बढ़-चढ़कर समर्थन किया।
उन्होंने इकट्ठा किए गए कपड़ों की कुल संख्या को उजागर किया और फिर इस पूरे संग्रह को गूंज को हस्तांतरित किया।
गूंज के संस्थापक निदेशक अंशु गुप्ता ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा, “पिछले कुछ वर्षों में गूंज की कार्यप्रणाली हर किसी को एक हितधारक के तौर पर शामिल करने तथा परिवर्तन लाने पर केंद्रित रही है। इस आंदोलन के जन अभियान बनने के पीछे यही भावना है।”
dharmpath.com dharmpath