मणिपुर में बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित

इंफाल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर में एक समूह द्वारा बुलाए गए दिन भर के बंद से बुधवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। यह समूह इंफाल पूर्वी जिले में सागोलमांग से एक अस्पताल को केरिओ स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहा है।

राज्य में सभी शैक्षिक संस्थान, व्यापारिक केंद्र व सार्वजनिक सुविधाएं बंद रहीं, जबकि बसें व ट्रक सड़कों से गायब रहे। सरकारी कार्यालयों में मामूली उपस्थिति रही।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि अस्पताल के लिए जगह का चुनाव सागोलमांग में किया गया था, लेकिन जमीन विवाद के कारण सरकार ने इसे केरिओ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।

लेकिन, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार के फैसले का विरोध किया और दावा किया कि कोई जमीन विवाद नहीं है।

आंदोलन की अगुवाई करने वाले समूह के प्रवक्ता एच. डिजेन ने कहा कि अस्पताल के सागोलमांग स्थानांतरित होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

खुंद्राक्पम में हजारों महिला व युवा मंगलवार की रात को जमा हुए और 12 किमी लंबा मशाल जुलूस निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493