‘बाहुबली-2’ के तमिलनाडु थियेटर अधिकार 45 करोड़ रुपये में बिके

चेन्नई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन’ के तमिलनाडु में थियेटर अधिकार 45 करोड़ रुपये में बिके हैं।

फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है और दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के तमिलनाडु के थियेटर अधिकार 45 करोड़ रुपये में बिके हैं। खरीदारों की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है, क्योंकि निर्माता इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते।”

अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग अभी जारी है।

सूत्र ने बताया, “फिल्म के क्लाइमेक्स में लड़ाई की शूटिंग दिखाई जाएगी, जिसका समय करीब आधे घंटे के आस-पास का है। इस लड़ाई का दृश्य पहली फिल्म में दर्शाए गए युद्ध से भी बड़ा और रोमांचक होने वाला है।”

आर.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म राणा डग्गुबाती, प्रभास, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493