भाजपा ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन का इस्तीफा मंजूर किया

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

आनंदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी। उनका कहना था कि वह जल्द ही 75 साल की होने वाली हैं।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्होंने देश के कई लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है।

नायडू ने यहां संवाददाताओं को बताया, “पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वह 75 साल के आसपास हैं। उन्होंने पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए एक उदाहरण रखा है और देश के लाखों लोगों को प्रेरणा दी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात की मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा उनके द्वारा किए गए काम से काफी संतुष्ट है।

नायडू ने कहा, “वह गुजरात सरकार में पिछले 18 साल से मंत्री रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर काफी संतोषजनक काम किया। पार्टी उनके द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए अच्छे कामों की सराहना करती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आनंदी अपना इस्तीफा देने के लिए बुधवार को राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगी।

आनंदी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा 75 साल की उम्र पर इस्तीफा देने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया।

राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी विधायकों की बैठक होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493