बिंगो टेक्नॉलॉजीज ने वी.आर. बॉक्स ‘बिंगो जी-200’ उतारा

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिंगो सी6 स्मार्टवाच के सफल लांच के बाद इलैक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी बिंगो टैक्नॉलॉजीज ने अपना पहला वी.आर. बॉक्स ‘बिंगो जी-200’ भारतीय बाजार में उतारा। वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ इस वी.आर. बॉक्स में इन-बिल्ट स्क्रीन भी है। यह एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) पर आधारित निबिरु ऑपरेटिंग सिस्टम से चलता है।

‘बिंगो जी-200’ के कन्केव-कन्वेक्स लैंस में 110 डिग्री का व्यूफील्ड और 1280गुणा720 रेजुलेशन की स्क्रीन है, जो एच.डी. वीडियो को सपोर्ट करती है। यह एंटी-रेडिएंट होने के साथ-साथ प्रकाश की सुविधा अनुसार ढल जाता है, जिससे साफ वीडियो का अनुभव मिलता है।

‘बिंगो जी-200’ में 5000 एमएएच बैटरी है, जिससे यह छ: घंटे तक आसानी से चल सकती है। एआरएम कार्टेक्स ए7 प्रोसेसर से लैस इस वी.आर. बॉक्स में एक जी.बी. रैम और आठ जी.बी. का रॉम है, जिसे अतिरिक्त 32 जी.बी. तक टीएफ कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।

बिंगो टैक्ऩॉलोजीज के विपणन प्रबंधक अभिनय सिंह ने बताया, “बिंगो सी6 स्मार्टवाच की सफलता के बाद, हमें एक और शानदार उपकरण बिंगो जी-200 वी.आर. बॉक्स को लांच करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज-कल वी.आर. ग्लास का चलन लोगों को फिल्में और गेम्स का अलग ही आनंद दे रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए बिंगो जी-200 को खास तकनीक से 3डी अनुभव और आराम प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493