बिकानो अगले साल उतारेगी ‘रेडी टू ईट’ उत्पाद

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रमुख खाद्य विनिर्माण ब्रांड बिकानो ने स्वस्थ भारत की दृष्टि से भारतीय खाद्य बाजार के लिए ‘रेडी टू ईट’ उत्पादों को लाने की योजना बना रही है और 2017 तक ये उत्पाद बाजार में उपलब्ध होंगे।

भारत जंक फूड और गतिहीन जीवनशैली के घेरे में है, जो हर पांच भारतीय पुरुषों और महिलाओं को या तो मोटा या अधिक वजन वाला बना रहा है। हमारे दैनिक व्यस्त कार्यक्रम में लोगों को खाना बनाने और स्वस्थ खाना खाने के लिए समय नहीं मिलता है, जिस कारण लोग अनियमित अंतराल में जंक फूड खाने को मजबूर हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए बिकानो ने ‘रेडी टू ईट’ के क्षेत्र में अलग अलग श्रेणियों के उत्पाद लाने का दावा किया, जैसे कि शाही पनीर, साग, राजमा इत्यादि।

बीकानेरवाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनीष अग्रवाल का कहना है कि बिकानो ने उत्पादों की तैयारियों पर अपना मुख्य ध्यान केंद्रित किया है, पारंपरिक स्वाद को बरकरार रखते हुए, सख्त गुणवत्ता उपायों और पोषण मूल्य के सही अनुपात के साथ-साथ एक स्वच्छ वातावरण में तैयार किए गए हैं जो कि भारत को स्वस्थ रखने के विचार का समर्थन करता है।

मनीष अग्रवाल ने कहा, “बिकानो ने पहले से ही अमेरिका, दुबई, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड सहित विदेशी बाजार में इन उत्पादों का निर्यात शुरू कर दिया है। घरेलू बाजार में सभी बिग बाजार, मेट्रो कैश एंड कैरी, रिलायंस कैश एंड कैरी, औचान में सफलता प्राप्त करने के बाद, हम बड़े आधुनिक खाद्य श्रृंखला सहित सभी आधुनिक बाजारों में ‘रेडी टू ईट’ उत्पादों को लांच करने की योजना बना रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493