अदन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट के एक संदिग्ध आतंकी ने यमन के एक कर्नल को बंदरगाह शहर अदन में गोली मार दी। इस घटना की उसने एक हेड-कैम से फिल्म भी बनाई।
अल अरबिया न्यूज द्वारा बुधवार को जारी रपट के मुताबिक, कर्नल अब्दुल रहीम अलधल्ला के मारे जाने की फूटेज सोशल मीडिया पर सामने आई।
यह सुरक्षा अधिकारी अदन हवाईअड्डे पर मनसौरा निदेशालय में कार्यरत था।
बीते कुछ महीनों में अदन में विस्फोट, अधिकारियों और सुरक्षा बलों के निशाना बनाकर मारने की घटनाएं देखी जा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath