‘बिग बास 12’ से जीवनभर का अनुभव मिला : कृति-रोशमी

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी शो ‘बिग बास 12’ से बाहर हुईं पहली प्रतियोगी जोड़ी कृति वर्मा और रोशमी बानिक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इस शो से बाहर निकल जाएंगी, लेकिन यहां मिला अनुभव उन्हें जीवन भर याद रहेगा।

अभिनेता सलमान खान की मेजबानी वाले ‘बिग बॉस 12’ के पहले सप्ताह में किसी को बेदखल नहीं किया गया था। शनिवार को पहली बार प्रतियोगी को बेघर किया गया।

दीपिका कक्कड़ और कृति-रोशनी बनिक की जोड़ी को कलर्स चैनल के इस शो से बाहर करने के लिए नामांकित किया गया था।

कृति-रोशनी बनिक की जोड़ी अजनबी के रूप में साथ आई थी। शो की शुरुआत में वो दोनों एक साथ नहीं आई थीं। लेकिन एक जोड़ी के रूप में वे घर में दाखिल हुई थीं। दोनों पहले सप्ताह में घर की कैप्टन भी बनीं। उनके एक अन्य प्रतिभागी व अभिनेता करणवीर के साथ अच्छे संबंध थे, लेकिन वे दर्शकों का समर्थन पाने में असफल रहीं और उन्हें शो से बाहर निकलना पड़ा।

रोशमी ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए बिग बॉस जैसे शो में मौका मिलना बड़ी बात थी। मुझमें आत्मविश्वास था, मैंने कभी सोचा नहीं कि मैं एलिमिनेशन के पहले सप्ताह में ही बाहर हो जाऊंगी।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, मैं इन यादों को जीवन भर संजो कर रखूंगी। मैं शो से बाहर निकली लेकिन अपने साथ कई यादें ले जा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे याद रखेंगे। इस यात्रा में मेरा समर्थन करने वाले प्रत्येक को शुक्रिया कहना चाहती हूं।”

कृति ने कहा, “यहां एक पूरे जीवन का अनुभव मिला। ‘बिग बॉस सीजन 12’ एक ऐसा शो है, जिसे हमेशा यादों में रखूंगी। हालांकि, मैं दूसरे सप्ताह ही बेदखल होने से थोड़ा निराश महसूस कर रही हूं, लेकिन अद्भुत यादें और सीखों से भरा बैग लेकर जा रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर को पाने के लिए आभारी हूं और अन्य साथी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493