पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसा (लीड-1)

जम्मू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को पाकिस्तान का एक हेलीकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस गया लेकिन रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह एक असैनिक हेलीकॉप्टर हो सकता है।

प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने यहां कहा कि हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था और इसने दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की।

प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय हवाई क्षेत्र में पांच मिनट तक रहने के बाद हेलीकॉप्टर वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में लौट गया।”

इससे पहले खबर आई थी कि हेलीकॉप्टर पाकिस्तानी सेना का था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493