बिग बी, जैकी श्रॉफ की ‘सरकार 3’ का पोस्टर जारी

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और अनुभवी अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने जबरदस्त प्रभावशाली और प्रचंड अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर में अमिताभ, यामी गौतम, जैकी, मनोज बाजपेयी और अमित साध के चेहरे गुस्से से भरे देखे जा सकते हैं।

अमिताभ ने पोस्टर के साथ लिखा, “मुझे जो सही लगता है मैं करता हूं। यह पोस्टर ‘सही’ है। ‘सरकार 3’।”

इरोज इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत और अलुम्ब्रा एंटरटेंमेंट,वेव सिनेमास और एबी कॉर्प द्वारा निर्मित ‘सरकार 3’ राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

भारतीय राजनीति पर आधारित ‘सरकार’ वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल ‘सरकार राज’ वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी।

‘सरकार 3’ में अमिताभ सुभाष नागरे की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म सात अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493