मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उनका कहना है कि वह एक सुपर अभिनेता हैं और उनके परिवार के सदस्य भी हैं।
ऋषि और अमिताभ ने एक साथ ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘अजूबा’, ‘नसीब’, ‘कभी-कभी’ और ‘कुली’ फिल्मों में काम किया है।
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘अजूबा’ के 25 साल पूरे होने पर एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने बुधवार को इन दोनों अभिनेताओं की एक तस्वीर साझा की।
इस तस्वीर के कैप्शन में उपयोगकर्ता ने लिखा, “ऋषि और अमिताभ जी की फिल्म अजूबा अपनी 25वीं सालगिरह का जश्न मना रही है।”
इस पर ऋषि ने अमिताभ के बारे में लिखते हुए उन्हें ‘महान सहकर्मी और शानदार इंसान’ का तमगा दिया।
उन्होंने लिखा, “यह अद्भुत याद दिलाने के लिए मोसेस आपका धन्यवाद। वह सुपर अभिनेता, महान सहकर्मी, शानदार इंसान और अब परिवार के सदस्य हैं।”
ऋषि को हालिया रिलीज फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में एक 90 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार सहजता से निभाने के लिए काफी सराहना मिली है।
dharmpath.com dharmpath