‘बिग बॉस’ के शो पर ‘रईस’ का प्रचार करेंगे सलमान

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रईस’ की रिलीज की तैयारी में लगे अभिनेता शाहरुख खान की मदद के लिए अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर हाथ बढ़ाया है।

सलमान को लोकप्रिय रियलिटी टेलिविजन शो ‘बिग बॉस-10’ में शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ का प्रचार करते देखा जाएगा।

सलमान ने इससे पहले ‘बिग बॉस’ के नौंवें संस्करण में शाहरुख की फिल्म ‘दिलवाले’ का प्रचार किया था। एक समय था जब दोनों अपने विवादों की वजह से एक-दूसरे से बात करने से बचते थे। लेकिन, इनमें फिर से दोस्ती बढ़ी और फिर इन्हें बिग बॉस-9 में साथ देखा गया था।

टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शाहरुख और सलमान एक बार फिर 20 जनवरी को ‘बिग बॉस-10’ के सेमीफाइनल एपिसोड में साथ नजर आएंगे।

इस एपिसोड में शाहरुख और सलमान को दर्शकों का मनोरंजन करते देखा जाएगा।

शाहरुख की आगामी फिल्म ‘रईस’ गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख को रईस का किरदार निभाते देखा जाएगा।

राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकि और पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। यह 25 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493