रामगोपाल मिले जैदी से, ‘साइकिल’ पर दावा (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विश्वासपात्र रामगोपाल यादव ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न् ‘साइकिल’ पर दावा पेश किया।

रामगोपाल यादव ने संवाददाताओं को बताया, “हमने निर्वाचन आयोग को बताया कि पार्टी के ज्यादातर सासंद, विधायक और एमएलसी अखिलेश के साथ हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी की बागड़ोर उनके हाथ में होनी चाहिए और उन्हें ही पार्टी का चुनाव चिह्न् मिलना चाहिए।”

निर्वाचन आयोग पहुंचने वालों में रामगोपाल यादव, के.पी. नंदा, नरेश अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा व अक्षय यादव शामिल थे।

उधर, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी निर्वाचन आयोग से मिलकर ‘साइकिल’ पर दावा पेश किया।

पूर्व सीईसी बी.बी.टंडन ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी के चुनाव चिह्न् को जब्त किया जा सकता है और दोनों खेमों से कोई नया चुनाव चिह्न् लेने को कहा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493