बिजली कंपनियों का ऑडिट कराने के आदेश

kejriwal-pcनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि राजधानी में बिजली सप्लाई करने वाली तीनों कंपनियों का ऑडिट होगा। अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्‍ली की तीनों बिजली कंपनियों का ऑडिट कराया जाएगा। उप-राज्‍यपाल ने इसके आदेश दे दिए हैं। हमें कोई कारण नजर नहीं आता कि बिजली कं‍पनियों का ऑडिट न कराया जाए। कैग बिजली कंपनियों का ऑडिट करेंगे, इस बारे में मेरी पहले ही उनसे चर्चा हो चुकी है।

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि पिछली सरकार लोगों को गुमराह कर रही थी। ऑडिट को लेकर पिछली सरकार जो काम 4 साल से नहीं कर पाई थी, वह काम हमने 4 दिनों में कर दिया है।

केजरीवाल ने बताया कि कई जगह लोग फ़्लाई ओवर के नीचे सो रहे हैं और कई ऐसी जगहों पर सो रहे हैं, जहाँ से वे हटना नहीं चाहते, तो तय हुआ कि वहीं पर रैन बसेरे बनाए जाएँगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493