बिना किसी बदलाव के खेलेगी भारतीय टीम शेष 2 टेस्ट

बेंगलुरू, 18 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के आखिरी के दो टेस्ट मैचों के लिए बुधवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ 25 नवंबर से नागपुर में और तीन दिसंबर से दिल्ली में शेष दो टेस्ट खेलने हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने यहां एक बैठक कर टेस्ट श्रृंखला के शेष दो मैचों के लिए अपरिवर्तित 17 सदस्यीय टीम पर ही सहमति जता दी।

भारतीय टीम ने मोहाली में हुआ पहला मैच जीत लिया था, जबकि बेंगलुरू में हुआ दूसरा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ गया और ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस तरह भारत को कुल 1-0 से बढ़त हासिल है।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमाना साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, वरुण एरॉन, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, लोकेश राहुल, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह मान।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493