चुडीगढ़, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ग्राहकों को करोड़ों रुपयों के बिजली के बिल मिलने की हाल की घटनाओं के बाद हरियाणा की बिजली वितरण एजेंसी ने अधिकारियों को चेताया है कि सही बिल जारी करने का हर लिहाज से ध्यान रखा जाए।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक नितिन यादव ने बुधवार को कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राहकों को जारी करने से पूर्व बिल की हर स्तर पर सही प्रकार से जांच की जाए।
यादव ने कहा, “अधिकारी अंतिम पिंट्रिंग से पूर्व समयबद्ध तरीके से बिलिग के सही होने की जांच करें और बिलिंग एजेंसी को सूचित करें। ऐसा न करने पर उत्तरदायी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
यह निर्देश फरीदाबाद स्थित टायर पंचर बनाने वाली एक दुकान को 77.89 करोड़ रुपये का बिल जारी करने की घटना के बाद दिया गया है।
पहले भी ग्राहकों को 234 करोड़ रुपये और 132 करोड़ रुपये के बिल जारी किए जा चुके हैं।
एजेंसी ने अपने ग्राहकों को सहयोग देने के लिए बिल संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए अपने सभी संचालन मंडलों में ‘विशिष्ट बिजली बिल काउंटरों’ की सुविधा प्रदान की है।
dharmpath.com dharmpath