बिपाशा-करण 30 अप्रैल को लेंगे सात फेरे

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बासु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने गुरुवार को उन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बात की पुष्टि की है कि वह 30 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अटकले लगाई जा रही थीं कि वह शादी की योजना बना रहे हैं। वहीं ‘अलोन’ में बिपाशा के सह-कलाकार ने आखिरकार शादी की पुष्टि कर दी है।

दोनों कलाकारों ने बयान जारी करते हुए बताया, “हमें आप लोगों को यह अच्छी खबर सुनाते हुए बहुत खुशी हो रही है। आखिरकार वो बड़ा दिन आ ही गया है जिसका कब से इंतजार था। 30 अप्रैल 2016 को ही बड़ा दिन है और हम अपने परिवार, दोस्तों, फैंस और चाहने वालों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद नहीं देना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी इस नई शुरुआत के लिए आप दुआएं और शुभकामनाएं देंगे।”

जानकारी के मुताबिक, बिपाशा अपने खार स्थित आवास पर शादी करेंगी, जहां दोनों पक्षों के कुछ करीबी दोस्त और परिजन उपस्थित होंगे।

बताया जा रहा है कि शादी का रिसेप्शन लोअर परेल के सेंट रेगिस में आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसे पहले पैलेडियम होटल के रूप में जाना जाता था।

बिपाशा की मेहंदी की रस्म जुहू में एक लाउंज बार विला 69 में 28 अप्रैल को आयोजित होगी, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किए जाना बाकी है।

बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493