दिन-रात्री टेस्ट मैच के कारण आस्ट्रेलिया के कार्यक्रम में बदलाव

मेलबर्न, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट में एक नाटकीय बदलाव के कारण पश्चिम आस्ट्रेलियाई शहर-पर्थ 2016-17 के ग्रीष्मकालीन सत्र के पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्रिकेट आस्ट्रलिया (सीए) को अभी भी अपने अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और बिग बैश लीग कार्यक्रम तय करना है।

सीए हालांकि पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच की सफलता को देखकर दूसरे दिन-रात्रि टेस्ट मैच के आयोजन के लिए ब्रिस्बेन में होने वाले टेस्ट मैच का कार्यक्रम बदल सकता है।

पिछले साल एडिलेड ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आस्ट्रेलिया ने पहला दिन-रात्री टेस्ट मैच खेला था।

दिन-रात्रि टेस्ट मैच जोकि फ्लडलाइट में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद से खेला जाता है, को पिछले साल काफी सफलता मिली थी। टेस्ट मैच के पहले दिन 47,441 जनता ने इसका लुत्फ उठाया था।

गुरुवार को जारी फेयरफैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पर्थ टेस्ट जहां ग्रीष्मकालीन सत्र का तीसरा टेस्ट मैच हुआ करता था उसे तय कार्यक्रम से आगे लाया गया है ताकि 2016-17 के सत्र में आस्ट्रेलिया के दौरे पर आ रहीं दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान एक-एक दिन-रात्री टेस्ट मैच खेले सकें।

सत्र का चौथा टेस्ट ब्रिस्बेन में आयोजिता होगा, जिससे दोनों टीमों का एक नया अनुभव प्राप्त होगा। आस्ट्रेलिया अपने ग्रीष्मकालीन सत्र के पहले चरण का अंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एडिलेड में करेगा। जिसके बाद वह ब्रिस्बेन में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला की शुरुआत करेगा।

आस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ, होबार्ट और एडिलेड में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

इसके बाद उसे पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन में दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेलना है। बाकी दो टेस्ट मैच मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493