नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की फीस सालाना 90 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एक विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा पर फीस वृद्धि का निर्णय लिया गया। समिति ने फीस में तीन गुनी वृद्धि की अनुशंसा की थी।
सूत्रों के अनुसार, बढ़ी हुई फीस आने वाले शैक्षिक सत्र से प्रभावी होगी।
dharmpath.com dharmpath