पेरिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के प्रबंधक मैनुएल पेलेग्रीनी ने कहा है कि उनकी टीम का चैम्पियंस लीग के अगले दौर में पहुंचना तय नहीं है।
सिटी ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन को 2-2 की बराबरी पर रोका था।
इस प्रतिष्ठित आयोजन के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब सिटी को या तो ड्रॉ खेलना होगा या फिर जर्मेन को किसी भी हाल में हराना होगा।
बीबीसी ने पेलेग्रीनी के हवाले से लिखा है, “हमारा आगे जाना तय नहीं है। इस मैच से पहले भी यह तय नहीं था और इस मैच के बाद भी तय नहीं है। दो बड़ी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में आप किसी को स्पष्ट विजेता नहीं करार दे सकते।”
dharmpath.com dharmpath