हिलेरी राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं : सैंडर्स

वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रत्याशी की दौड़ में शामिल बर्नी सैंडर्स का कहना है कि उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं है।

उन्होंने बुधवार को फिलाडेलफिया में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “हिलेरी थोड़ी बेचैन दिख रही हैं। वह कहती हैं कि मैं राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं हूं, लेकिन मेरा जवाब है कि वह इस पद के योग्य नहीं हैं।”

सैंडर्स ने मंगलवार को विस्कॉन्सिन राज्य में हुए प्राइमरी चुनाव में हिलेरी को हरा दिया था। इस दौरान सैंडर्स को 54 प्रतिशत और हिलेरी को 46 प्रतिशत वोट मिले थे।

रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए दावेदारों के बीच अगला मुकाबला अब न्यूयार्क में 19 अप्रैल को होगा।

सैंडर्स ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप इस पद के योग्य हैं, क्योंकि आपने इराक युद्ध को सहमति दी और हर उस व्यापारिक समझौते का समर्थन किया, जिसके कारण हमारे लाखों नागरिकों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा।”

दोनों दावेदार 14 अप्रैल को न्यूयॉर्क में टीवी चैनल सीएनएन तथा एनवाई1 की मेजबानी में होने वाली बहस में एक-दूसरे का सामना करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493