बिपाशा को मम्मी-पापा लगते हैं ‘खूबसूरत’ कपल

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने माता-पिता को ‘खूबसूरत’ जोड़ी मानती हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने माता-पिता को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी और उन्हें खूबसूरत भी कहा।

बिपाशा ने अपने माता-पिता की तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया, “खूबसूरत माता-पिता को सालगिरह की बधाई। मम्मी-पापा को प्यार।”

बिपाशा आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लींग’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 2008 में आई ‘सिंह इज किंग’ की सिक्वल है। फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्ता और एमी जैक्सन भी हैं। यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493