बिपाशा ने मेहंदी समारोह के लिए चुना गुलाबी ड्रेस

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाने जा रही अभिनेत्री बिपाशा बसु ने यहां शुक्रवार को हुए मेहंदी समारोह में हल्के गुलाबी रंग का लहंगा और फूलों के पैटर्न वाला आभूषण पहना।

इस निजी समारोह में केवल नजदीकी दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। इनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी, डिजायनर रॉकी एस और परिजन शामिल थे।

बिपाशा ने जयपुर ज्वेल्स ब्रांड के आभूषणों को पहना था। इस समारोह के लिए आभूषणों को फूलों के पैटर्न में डिजायन किया गया था। एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

उन्होंने एक पारंपरिक सतलादा पहना जो सात परतों वाला नेकलेस है, जिसे असली बसरा मोतियों से बनाया गया है। साथ ही इसे रूबी और पन्ना से अलंकृत किया गया।

बिपाशा के घर पर पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज के साथ रस्म अदा की गईं।

वह ‘अलोन’ के सहकर्मी करण के साथ शनिवार शाम को शादी के बंधन में बंधेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493