यूक्रेन : सार्वजनिक क्षेत्र के सुधारों के खिलाफ प्रदर्शन

इस रैली का उद्देश्य सरकार पर इस श्रम सुधार कानून को रद्द करने का दबाव बनाना है जो उन पेशों में सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की बात करता है जिन्हें सेहत की दृष्टि से बेहतर नहीं माना जाता।

फ्री ट्रेड यूनियन परिसंघ के प्रमुख माइखायलो वेलीनेट्स ने कहा कि ऐसे कई युवा हैं जो इस उम्मीद पर कम वेतन पर काम करते हैं कि वह अपने पद के आधार पर 45 से 55 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। लेकिन, इस श्रम कानून की मंजूरी के बाद यह संभव नहीं रह जाएगा।

रैली में परिवहन, खनन, चिकित्सा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के श्रमिकों के साथ छात्र भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी यूक्रेन के झंडे और ‘कहां है हमारा वेतन’, ‘नौकरी में कटौती नहीं’, ‘वैधानिक गुलामी है नया श्रम कानून’ जैसे नारों के बैनर के साथ विरोध करते देखे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493