बिरजू महाराज की लाइव प्रस्तुति देखकर धन्य हुआ : रेमो

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कत्थक नृत्य की मशहूर हस्ती पंडित बिरजू महाराज लोकप्रिय डांस रियलिटी टीवी शो ‘डांस प्लस सीजन 3’ में प्रस्तुति देते दिखाई देंगे। शो में सुपर जज के रूप में नजर आने वाले कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा का कहना है कि उनकी लाइव प्रस्तुति देखकर वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो के आगामी एपिसोड में बिरजू महाराज की नृत्य मंडली प्रतियोगियों को चुनौती देते नजर आएगी।

रेमो ने एक बयान में कहा, “पंडित बिरजू महाराज का हमारे सेट पर होना ही सम्मान की बात है। वह दिग्गज हैं और उनकी लाइव प्रस्तुति देखकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। वह नृत्य के उस्ताद हैं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति व कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।”

उन्होंने कहा, “‘डांस प्लस’ शो में उनकी नृत्य मंडली का मेरी टीम में होना गर्व की बात है। मैं यह अवसर देने के लिए निर्माताओं का हमेशा ऋणी रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493