टेनिस : रोजर्स कप के सेमीफाइनल में फेडरर

मांट्रियल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मांट्रियल में जारी इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में फेडरर ने स्पेन के रोबटरे बटिस्टा को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे आठ मिनट तक चले पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में फेडरर ने बटिस्टा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया है।

फेडरर ने इस साल आस्ट्रेलिया ओपन और विंबलडन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फेडरर का सामना नीदरलैंड्स के गैर-वरीय खिलाड़ी रोबिन हास से होगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने एक बयान में फेडरर ने कहा, “बटिस्टा ने अच्छा खेल दिखाया था। मैं इस मैच में काफी सहज महसूस कर रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493