‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की शूटिंग मजेदार रही : जायरा

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ‘दंगल’ चर्चित अभिनेत्री जायरा वसीम ने बताया कि आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की शूटिंग मजेदार रही। वह इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं।

आमिर के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर जायरा ने कहा, “अद्भुत अनुभव रहा। फिल्म की शूटिंग मजेदार रही।”

उन्होंने कहा कि उन्हें जब पता चला कि ‘सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर शक्ति कुमार की भूमिका में हैं, तो वह हैरान रह गईं।

जायरा ने कहा, “जब मैंने आमिर को ‘दंगल’ के बाद शक्ति कुमार के रूप में देखा तो मैं हैरान रह गई। मुझे शूटिंग के दौरान काफी परेशानी हुई, क्योंकि मुझे उनके शॉट्स पर हंसी आ रही थी।”

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ एक किशोरी की कहानी है, जो गायिका बनना चाहती है, लेकिन उसके पिता इसके खिलाफ हैं। हालांकि वह इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर गुमनाम सुर्खियां बटोरती है।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ दिवाली पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493