बिल क्लिंटन के लिए बलात्कारी सुनने के बाद हिलेरी ने आपा खोया

वाशिंगटन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन एक रैली के दौरान तब आपा खो दीं जब एक पोस्टर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को एक यौन दरिंदा के रूप में दिखाकर निंदा की गई।

वाशिंगटन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन एक रैली के दौरान तब आपा खो दीं जब एक पोस्टर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को एक यौन दरिंदा के रूप में दिखाकर निंदा की गई।

न्यूयॉर्क पोस्ट ऑन लाइन की खबर के अनुसार, मंगलवार को उनके 20 मिनट के राजनीतिक भाषण के दौरान करीब तीन मिनट तक एक तंग करने वाला प्रदर्शनकारी चिल्लाता रहा ‘बिल क्लिंटन एक बलात्कारी हैं।’ अपने उसी बयान को घोषित करते हुए उसने हरे रंग का संकेतक भी लहराया।

तब हिलेरी ने प्रदर्शकारी पर अंगुली उठाई।

फ्लोरिडा की फोर्ट लाउडरडाले में उन्होंने उस पर चिल्लाते हुए कहा, “मैं डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाले लोगों के नकारात्मक, अज्ञानता वाले, विभाजनकारी, खतरनाक नजरिए और गुस्से से थक और उब चुकी हूं।”

हिलेरी की रैली में विरोध प्रदर्शन करने वालों के लिए बलात्कारी (रेपिस्ट) शब्द दिखाना असामान्य नहीं है लेकिन हिलेरी ने इस पर विचित्र प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए पीछे नहीं जाने का कहने का समय है। हमलोग उज्ज्वल भविष्य में आगे बढ़ रहे हैं।

इसके बाद हिलेरी के समर्थकों ने हिलेरी..! हिलेरी..! हिलेरी..! के नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में भाषण के दौरान बाधा डालने वाले उस व्यक्ति को रैली से बाहर कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493