हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिली

शिमला, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को तीन दिनों तक अस्पताल में रखने के बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई। वह छाती में संक्रमण और वायरल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। यह जानकारी एक डॉक्टर ने दी।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कम से कम अगले पांच दिनों तक सिंह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद ने आईएएनएस से कहा कि मुख्यमंत्री को गत 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह अब लगभग स्वस्थ हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि सिंह ने छाती में जकड़न की शिकायत की थी और वह सांस की समस्या से जूझ रहे थे।

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, “उनकी सारी जांच रपट सामान्य हैं। गत दो दिनों से सिंह को सिर्फ निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया था।”

देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने यहां आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ अस्पताल का दौरा किया और वीरभद्र सिंह का हालचाल पूछा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493