बिहार:जहानाबाद में बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में सोमवार बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में भगदड़ की खबर सामने आई है. इस हादसे में कुल 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं. जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. अलंकृता पांडे ने बताया कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए. हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है.

भगदड़ की खबर सामने आते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस फिलहाल भगदड़ के दौरान मरने वाले लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. स्टेशन हाउस ऑफिसर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया, और वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493