हाजीपुर, 26 जून (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन द्वारा एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने की घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मोहनपट्टी के तीन लोग शादी समारोह से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे तभी हाजीपुर-महनार मार्ग के कमारपुर के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान सनोज यादव (22), गोपाल कुमार (22) और रमेश राम (45) के रूप में की गई है। सभी मृतक विदुपुर स्थित मोहनपट्टी गांव के निवासी थे।
घटना से आक्रोशित लोग मंगलवार सुबह से ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर मायाराम चौक के पास हाजीपुर-महनार मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath