बिहार : अदालत परिसर के समीप विस्फोट, व्यक्ति की मौत

सासाराम, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप बुधवार को हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अचानक हुए विस्फोट के बाद अदालत परिसर में कुछ समय तक के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

पुलिस के अनुसार, “अदालत परिसर के बाहर पार्किं ग में खड़ी एक मोटर साइकिल में विस्फोट हुआ। आशंका है कि बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था, जो किसी कारणवश फट गया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।”

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की सूचना के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को भी इस अदालत परिसर के समीप बम विस्फोट किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493