मुंगेर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार, हेरू दियारा गांव निवासी अधिवक्ता जलधर महतो (45) दोपहर में अपने घर में थे, तभी दो लोग घर में प्रवेश कर गए। अधिवक्ता कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अधिवक्ता को मुंगेर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath