बिहार : अवैध संबंध को लेकर पत्नी व चाचा की हत्या

बिहारशरीफ , 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कथित रूप से अवैध संबंध को लेकर अपनी पत्नी और चाचा की गला दबाकर हत्या कर दी।

हिलसा के थाना प्रभारी मदन प्रसाद सिंह ने शनिवार को बताया कि मृतकों में काजीचक गांव निवासी जयराम रविदास की पत्नी सरपतिया देवी और उसके चाचा हरिओम रविदास शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, सरपतिया देवी और हरिओम के बीच अवैध संबंध था। शुक्रवार की रात जयराम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहले दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि मृतक हरिओम के पिता के बयान पर हिलसा थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें जयराम सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493