बिहार : असफल प्रेमी ने युवती पर तेजाब फेंका

आरा, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक असफल प्रेमी युवक ने अपनी ही प्रेमिका के चेहरे पर तेजाब फेंक डाला, जिससे युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हाटपोखर गांव में प्रेमिका द्वारा विवाह से इंकार कर देने पर अनिल कुमाार ने सोमवार की रात प्रेमिका के घर में घुसकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक डाला, जिससे युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया।

जगदीशपुर के पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर रंजन ने मंगलवार को बताया कि अनिल का गांव की ही एक युवती से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती की शादी तय हो गई। युवती ने अनिल से विवाह करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में युवती को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, युवती का आंख बुरी तरह जख्मी हो गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493