बिहार : इंजीनियर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले में दो इंजीनियरों की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मुकेश पाठक को बिहार पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम ने सोमवार को पड़ोसी राज्य झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

बिहार राज्य अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या सहित राज्य में 16 से ज्यादा हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामलों के आरोपी मुकेश पाठक को झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जल्द बिहार लाने की कार्रवाई की जा रही है। कुमार ने कहा कि मुकेश राज्य के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, दरभंगा जिले के विभिन्न थानों में अलग-अलग मामलों में आरोपी है, जिसकी तलाश पुलिस को कई महीनों से थी।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम-गंगदह सड़क निर्माण के दौरान पिछले वर्ष 26 दिसंबर की दोपहर रंगदारी को लेकर बीएनसी एंड सीएनसी के दो इंजीनियरों ब्रजेश कुमार सिंह और मुकेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले का मास्टर माइंड मुकेश पाठक था, जो अब गिरफ्त में आया है। हालांकि उसके कई सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मुकेश पर कई निर्माण कंपनियों से रंगदारी मांगने का भी आरोप है। पुलिस मुकेश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493