बिहार : एंबुलेंस में मरीज की मौत, होमगार्ड जवानों पर मामला दर्ज

हाजीपुर, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार में आंदोलनरत होमगार्ड जवानों द्वारा बुधवार को चक्का जाम आंदोलन के दौरान एक एंबुलेंस के फंस जाने से एक मरीज की मौत हो गई। इस मामले में गुरुवार को वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में होमगार्ड के 17 जवानों को नामजद तथा 150 अज्ञात जवानों को आरोपी बनाया गया है।

वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि सड़क जाम के दौरान मरीज की मौत के मामले में गंगा ब्रिज थाने में एक प्राथामिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मरीज लेकर जा रहे एंबुलेंस के जाम में फंस जाने के कारण एक मरीज की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में होमगार्ड के 17 जवानों को नामजद तथा 15 अज्ञात जवानों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को होमगार्ड के जवान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे राज्य में चक्का जाम किया था। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु भी जाम किया गया था। सीवान निवासी महरून निशा (70 वर्ष) इलाज के लिए एंबुलेंस से पटना जा रही थी। बताया जाता है कि जाम के कारण वह पटना नहीं जा सकी और एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493