आरा, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ओमप्रकाश पासवान ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, पासवान सुबह थाने के एक कमरे में गए और अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां एएसआई खून से लथपथ गिरे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है।
पासवान मुंगेर के नारायण कॉलनी के रहने वाले थे।
dharmpath.com dharmpath