बिहार : कन्हैया के काफिले पर पथराव, 2 वाहन क्षतिग्रस्त

छपरा (बिहार), 1 फरवरी – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर शनिवार को बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे उनके काफिले में शामिल दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में हालांकि कन्हैया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कन्हैया शनिवार को सीवान से छपरा जा रहे थे, तभी कोपा बाजार में असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इस घटना में काफिले में शामिल दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ लोगों को भी हल्की चोटें लगी हैं।

कन्हैया इन दिनों बिहार में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के लिखलाफ ‘जन-गण-मन यात्रा’ पर हैं। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वे बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पहुंचेंगे और करीब 50 सभाएं करेंगे। कन्हैया ने इस यात्रा की शुरुआत 30 जनवरी को बेतिया से की है।

कन्हैया इस यात्रा के दौरान अब तक पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान की यात्रा कर चुके हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493