बिहार : कलाम के नाम पर होगा किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम

पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम अब डॉ़ कलाम कृषि महाविद्यालय होगा। इसकी घोषणा मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की।

कलाम के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना होने से पूर्व संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्घांजलि के तौर पर सरकार का एक छोटा-सा प्रयास है कि किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम डॉ़ कलाम कृषि महाविद्यालय किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “मेरे अनुरोध पर वे कई बार बिहार आकर हमें मार्गदर्शन देते रहे। नालंदा विश्वविद्यालय को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को किशनगंज कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के प्रथम चरण का उद्घाटन करने वाले थे। परंतु कलाम के निधन के बाद उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493