बिहार का परिणाम असहिष्णुता की हार : ममता

कोलकाता, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन के आगे निकलने के बाद कहा कि यह ‘असहिष्णुता की हार’ है।

तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “नीतीश कुमार जी, लालू जी और आपकी पूरी टीम तथा बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बधाई।”

उन्होंने लिखा, “यह सहिष्णुता की जीत, असहिष्णुता की हार है।”

वहीं, तृणमूल नेता डेरेक ओ’ब्रिन ने कहा, “भाजपा हारी। भारत बचा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493