बिहार की महिलाएं नहीं चाहतीं फिर जंगलराज : स्मृति ईरानी

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने यहां गुरुवार को दावा किया कि बिहार में महिलाएं नहीं चाहतीं कि फिर से राज्य में जंगलराज आए। उन्होंने पहले चरण में मतदान करने वाली महिला मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

पटना में संवाददाताओं से मुतातिब स्मृति ने कहा, “नेशनल क्राइम रिकर्ड के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2012 से 2014 तक दुष्कर्म की घटनाओं में 21 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसलिए इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखकर यही कहा जा सकता है कि महिलाएं अब अपराध के खिलाफ मुखर होना चाहती हैं। वे नहीं चाहतीं कि जंगलराज फिर आए।”

मतदान करने वाली सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्मृति ने दावा किया कि महिलाओं ने विकास, सुशासन और परिवर्तन को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट किया है। महिलाएं बिहार में विधि-व्यवस्था की स्थिति में सुधार चाहती हैं और यह भी जानती हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ ही विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास और परिवर्तन का है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के 243 सीटों के लिए पांच चरण में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 12 अक्टूबर को समाप्त हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493