पटना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बदली छाए होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, भागलपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, गया में 25.7 डिग्री और पूर्णिया में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, गया में 30.6 डिग्री और भागलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर में 25.60 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 21.50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath