पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।
पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।
बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में मामूली वृद्घि की जाएगी। इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। ”
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.7 डिग्री और पूर्णिया का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33़.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath